पीलीभीत रोड एक्सीडेंट: स्कूटी बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत एक घायल
PNN24
पीलीभीत: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर - टाइगर तिराहे के पास हादसा
फोटो मृतक - सत्येन्द्र सिंह
PNN24/ब्यूरो रिपोर्ट
पीलीभीत / सुनगढ़ी: शुक्रवार देर रात असम चौराहे के आगे टाइगर तिराहे के पास तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
मृतक की पहचान बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारपुर निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल मुनीष भी उसी गांव का है। दोनों शुक्रवार को गजरौला के सकतपुर में अपने खेतों में काम करके वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे टाइगर तिराहे के पास पीलीभीत से पूरनपुर जा रही तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्कूटी सवार को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
---------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें